लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:39 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए 14 राज्यों से जुड़ी 1.26 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली आठ परियोजनाओं के साथ एक देश-एक राशन कार्ड योजना की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि एक देश-एक राशन कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के तहत विकसित तकनीकी मंच की विभिन्न उपयोगिताओं का पता लगाने के लिए कहा ताकि नागरिकों को व्यापक लाभ का प्रावधान सुनिश्चित किया जा सके। मोदी ने परियोजनाओं को समय पर पूरा किये जाने पर जोर दिया। प्रगति, सक्रिय शासन व्यवस्था और समयबद्ध क्रियान्‍वयन के लिए आईसीटी (सूचना प्रौद्योगिकी) आधारित बहु-मॉडल मंच का लघु रूप है। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकारें शामिल हैं। आठ परियोजनाओं में तीन-तीन परियोजनाएं रेलवे और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालयों की थी जबकि दो बिजली मंत्रालय की थी। बयान के अनुसार परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, मणिपुर और दिल्ली हैं। पीएमओ के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण और अस्पतालों में बिस्तरों की स्थिति पर नजर रखने को कहा।’’ इससे पहले, 36 प्रगति बैठकों में प्रधानमंत्री 13.78 लाख करोड़ रुपये की 292 परियोजनाओं की समीक्षा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?