लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में 658 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 658 मेगावाट क्षमता वाली तीन जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला डिजिटल माध्यम से रखी। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम एसजेवीएन करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक समारोह में 210 मेगावाट की लुहरी जलविद्युत परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी। यह परियोजना शिमला और कुल्लू जिलों में सतलुज नदी पर स्थित है।

उन्होंने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की भी आधारशिला रखी जिसका निर्माण 687.97 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह परियोजना हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में ब्यास नदी पर स्थित है।

प्रधानमंत्री ने शिमला और मंडी जिलों में स्थित 382 मेगावाट क्षमता की सुन्नी बांध परियोजना के भूमिपूजन समारोह में भी भाग लिया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्माण-स्वामित्व-संचालन-रखरखाव (बूम) आधार पर एसजेवीएन द्वारा किया जाएगा। एसजेवीएन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने कहा कि आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति ने नवंबर, 2020 में 1,810 करोड़ रुपये की लागत से 210 मेगावाट की लुहरी-1 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी थी।

परियोजना जनवरी 2026 में पूरी होने की संभावना है। इसके पूरा बनने के बाद सालाना 75.82 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। परियोजना को 66 करोड़ रुपये का बजटीय समर्थन दिया गया है।

शर्मा ने बताया कि सरकार ने 66 मेगावाट वाली धौलासिद्ध पनबिजली ऊर्जा परियोजना के लिए 687.97 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी थी और 21.6 करोड़ रुपये का बजटीय समर्थन भी दिया। यह परियोजना नवंबर, 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद इससे सालाना 30.4 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 382 मेगावाट क्षमता वाली सुन्नी बांधी परियोजना पर 2,614.51 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान लगाया गया है जिसके शुरू होने पर वार्षिक रूप से 138.2 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार