लाइव न्यूज़ :

पियाजियो ने वेस्पा का विशेष संस्करण पेश किया, 75 साल पूरे हुए

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:46 IST

Open in App

ऑटो कंपनी पियाजियो ने अपने प्रीमियम वेस्पा स्कूटर के 75 साल पूरे होने पर देशी दोपहिया बाजार में इस प्रतिष्ठित ब्रांड का विशेष संस्करण पेश किया है। पियाजियो इंडिया ने कहा कि विशेष ‘वेस्पा 75’ स्कूटर 125 सीसी और 150 सीसी इंजन विकल्पों में पेश किया जाएगा और देश में सभी वेस्पा डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि स्कूटर को भारत में सभी डीलरशिप पर और कंपनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से 5,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ बुक किया जा सकता है। पियाजियो इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘‘हम वेस्पा-75 के जरिए स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं और भारत में वेस्पा की यात्रा का यह पड़ाव ऐसे वक्त में है, जब भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है।’’ कंपनी के पास बारामती, महाराष्ट्र में एक अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?