लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई ने अर्थव्यवस्था की मदद के लिए प्रोत्साहन पैकेज की मांग की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई उद्योग चेंबर पीएचडीसीसीआई ने गुरुवार को कहा कि सरकार को कोविड-19 मामलों में दोबारा आयी तेजी के बीच चीन से स्टील के आयात पर रोक सहित एक "ठोस" प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

संगठन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए रिण स्थगन की अवधि बढ़ाने और रिण पर रियायती ब्याज दर देने जैसे वित्तीय एवं ढांचागत सहयोग को लेकर 17 सिफारिशें कीं।

पीएचडीसीसीआई ने पूरी मूल्य श्रृंखला में सभी व्यापार एवं औद्योगिक कार्यों के निर्बाध संचालन की मांग करते हुए कहा कि किसी भी तरह की बाधा से मजदूरों के विपरीत विस्थापन सहित कई आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

चेंबर ने एक बयान में कहा, "उद्योग संगठन ने इस बेहद मुश्किल समय में अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग की मदद के लिए एक ठोस प्रोत्साहन पैकेज की सिफारिश की है।"

संगठन ने साथ ही कहा कि सरकार को आयकर विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस कुछ समय के लिए टाल देने चाहिए।

एक अन्य बयान में उद्योगमंडल ने कहा है कि देश में विकसित कोविड की दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोवीशील्ड का उत्पादन तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए कंपनियां उत्पादन का लाइसेंस खुद तीसरे अन्य विनिर्माता को दे सकती है। पीएचडी मंडल का कहना है कि इसके अलावा एक रास्ता है कि वैक्सीन विनिर्माण के स्वैच्छिक लाइसेंस के अलावा सरकार कंपनियों को अन्य पक्ष को उत्पादन लाइसेंस देना अनिवार्य करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर