लाइव न्यूज़ :

पीजीसीआईएल ने कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं विस्तार में की मदद

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईल) ने कोल्ड चेन उपकरण, ऑक्सीजन संयंत्रों और टीकाकरण के लिए इंसुलेटेट वाहनों की व्यवस्था कर कोविड-19 महामारी से निपटने में योगदान दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "पीजीसीआईएल कोविड-19 महामारी से निपटने के भारत के प्रयासों में सक्रिय रूप से मदद कर रही और और इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों को सहायता दी है।"

पावर ग्रिड ने कहा कि उसने स्वास्थ्य सेवा की सुविधाएं अच्छी बनाने के प्रयासों में सहायता के लिए उसने कंपनी के समाजिक दायित्व (सीएसआर) के खाते से पंजाब, सिक्किम, मिजोरम जैसे राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्र लद्दाख के लिए करीब 2.66 करोड़ रुपए के कोल्ड चेन उपकरण (181 आइस लाइन्ड रेफ्रीजरेटर और 130 डीप फ्रिजर) उपलब्ध कराए हैं।

कंपनी ने कहा कि लेह (लद्दाख) के दूरदराज के इलाकों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में मदद करने के लिए दो इंसुलेटेट वाहन भी प्रदान किए गए हैं।

कंपनी ऑक्सीजन संबंधी मदद प्रदान करने के लिए हरियाणा और राजस्थान में दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी स्थापित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम