लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक एथलीटों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएगी फाइजर और बायोएनटेक

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:13 IST

Open in App

लुसाने छह मई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैक्सीन निर्माणा कंपनी फाइजर और बायोएनटेक टोक्यो ओलंपिक्स की तैयारी कर रहे एथलीटों को मुफ्त में वैक्सीन देंगी।

आईओसी ने कहा कि वैक्सीन की खुराक का वितरण इस महीने से शुरू हो जाएगा ताकि ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल के पास ओलिंपिक शुरू होने से पहले दोनों टीके लगाने के लिए पर्याप्त समय हो। ओलंपिक्स जापान के टोक्यों में 23 जुलाई से होगा।

आईओसी का यह दूसरा प्रमुख टीकाकरण समझौता हैं। इससे पहले मार्च में ओलिंपिक समिति और ओलिंपिक अधिकारियों के बीच चीन में चीन से वैक्सीन खरीदने और वितरण को लेकर समझौता हुआ था।

फ़ाइज़र का यह नया प्रस्ताव आईओसी को टोक्यो ओलंपिक्स के आयोजन से पहले बड़े स्तर टीकाकरण करने में मदद करेगा। क्योंकि अभी भी बहुत सारे देशों ने चीन की वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी नहीं दी हैं।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट में भाग लेने वाले एथलीटों और प्रतिनिधिमंडलों को आगामी ओलंपिक एवं पैरालम्पिक खेलों के आयोजन से पहले जहाँ संभव हो वहां वैक्सीन लगवा कर उदाहरण पेश करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।’’

वही फ़ाइज़र ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अल्बर्ट बोरला और जापानी प्रधान मंत्री योशीहाइड सुगा के बीच बातचीत के बाद जापान सरकार ने आईओसी के साथ एक बैठक की। जिसके बाद वैक्सीन समझौता साकार हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट