लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई मुंबई में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 100 रुपए के पार चली गयी। इस महीने 15वीं बार पेट्रोल की कीमत बढ़ायी गयी है।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्यवृद्धि संबंघी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है।

इस महीने 15वीं बार दोनों ईंधनों की कीमत बढ़ने के साथ देश में उनकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया।

मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.19 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की 92.17 प्रति लीटर हो गयी है।

राज्यों में वैट और फ्रेट शुल्कों जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है।

दिल्ली में पेट्रोल इस समय 93.94 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 84.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।

चार मई के बाद से 15वीं बार ईंधन की कीमतें बढ़ायी गयी हैं।

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में सबसे ज्यादा है। वहां इनके भाव क्रमश: 104.94 रुपए प्रति लीटर और 97.79 रुपए प्रति लीटर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में