Petrol-Diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बदलाव नहीं, जानें अपने शहर का रेट
By विनीत कुमार | Published: September 29, 2019 07:34 AM2019-09-29T07:34:56+5:302019-09-29T07:35:13+5:30
Petrol-Diesel price: दिल्ली में पेट्रोल आज 74.34 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में यह मुंबई में 80.00 और कोलकाता में 77.03 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज (29 सितंबर) भी स्थिरता बनी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज 74.34 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में 77.28 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में 80.00 और कोलकाता में 77.03 रुपये प्रति लीटर की दर से आज पेट्रोल बिक रहा है। डीजल के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं है।
दिल्ली में डीजल कल के ही रेट 67.24 रुपये की दर से बिक रहा है। चेन्नई में यह 71.09 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 69.66 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 70.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आप भारत के अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट की जानकारी भी यहां क्लिक कर हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।