Petrol-Diesel Price, 29 August: लगातार 2 दिनों की बढ़ोतरी के बाद थमा पेट्रोल, डीजल के दाम भी स्थिर, जानें आपके शहर में कितनी हैं कीमतें
By सुमित राय | Published: August 29, 2020 06:39 AM2020-08-29T06:39:03+5:302020-08-29T06:39:03+5:30
इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार को 10 पैसे प्रति लीटर और शुक्रवार को 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमतें आज (29 अगस्त) को थम गईं और सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। वहीं डीजल की कीमतें भी पिछले एक महीने से नहीं बढ़ाई गई हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार को 10 पैसे प्रति लीटर और शुक्रवार को 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल शनिवार (29 अगस्त) को 81.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 88.58 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.91 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
2 हफ्ते में 1.51 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पिछले 2 हफ्ते में 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80.43 पैसे थी, जो अब 28 अगस्त को बढ़कर 81.94 पैसे प्रति लीटर हो गई हैं। पिछले 13 में से 11 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि दो दिन कीमतें स्थिर रही हैं।
जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल
जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे, जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही थीं। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
जानें अन्य शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 81.94 | 73.56 |
मुंबई | 88.58 | 80.11 |
चेन्नई | 84.91 | 78.86 |
कोलकाता | 83.43 | 77.06 |
नोएडा | 82.25 | 73.87 |
फरीदाबाद | 80.36 | 74.28 |
रांची | 81.40 | 77.78 |
बेंगलुरु | 84.60 | 77.88 |
पटना | 84.50 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 78.81 | 73.21 |
लखनऊ | 82.14 | 73.77 |
अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।