लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: जानिए लॉकडाउन के बीच क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, 25 मई को आपके शहर में किस रेट से हो रही बिक्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 25, 2020 06:25 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए 31 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया है। इस बीच पेट्रोल-डीजल की मांग कमी देखी गई है। यही कारण रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी लंबे समय से बदलवा नहीं हुआ है। सोमवार (25 मई) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थि रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.54 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के की बात करें तो अब दिल्ली में डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर है। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (25 मई, 2020)

आगरा- 73.78 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 74.05 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.39 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 71.72 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 68.62 रुपये/लीटर

देश अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (25 मई, 2020)

आगरा- 63.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 63.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 67.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 67.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 62.03 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल की मांग में धीरे-धीरे आ रहा सुधार

मई के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग बढ़ी है। अप्रैल के पहले पखवाड़े के मुकाबले में इसमें काफी सुधार दिखाई दिया है। लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दिए जाने से पेट्रोल, डीजल की मांग बढ़ी है। सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में डीजल की खपत अप्रैल 2020 की इसी अवधि की तुलना में 75 प्रतिशत बढ़कर 19.30 लाख टन पर पहुंच गई। इसी प्रकार पेट्रोल की बिक्री इसी अवधि में 72 प्रतिशत बढ़कर 5.75 लाख टन हो गई। एक साल पहले मई के पहले पखवाड़े में 11 लाख टन पेट्रोल की बिक्री हुई थी जो कि इस साल 5.75 लाख टन रही है। इस प्रकार इसमें 47.5 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं डीजल की बिक्री इस अवधि में 37.5 प्रतिशत घटी है। 

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो