Petrol-Diesel Price 21 August: लगातार 20वें दिन स्थिर रहे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानें अपने शहर का रेट
By सुमित राय | Published: August 21, 2020 06:56 AM2020-08-21T06:56:01+5:302020-08-21T06:56:01+5:30
Petrol Diesel Price, 21 August: पेट्रोल का दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल की कीमतें लगातार 20वें दिन भी स्थिर हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज (21 अगस्त) को लगातार 20वें दिन डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं। पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
19 पैसे की बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार (21 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 81.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 87.87 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.26 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल
जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
जानें पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 81.19 | 73.56 |
मुंबई | 87.87 | 80.11 |
चेन्नई | 84.26 | 78.86 |
कोलकाता | 82.72 | 77.06 |
नोएडा | 81.68 | 73.87 |
फरीदाबाद | 79.64 | 74.28 |
रांची | 80.83 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.83 | 77.88 |
पटना | 83.83 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 78.11 | 73.21 |
लखनऊ | 81.58 | 73.77 |
अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।