लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अक्टूबर गुजरात में पेट्रोल के दाम में ताजा बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार राज्य में इस ईंधन की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने कहा कि 31 पैसे की तेज वृद्धि के कारण गुजरात और अहमदाबाद शहर के कई हिस्सों में पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य 100 रुपये से अधिक हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, 38 पैसे की ताजा बढ़ोतरी के बाद, बृहस्पतिवार को डीजल की कीमत बढ़कर 98.90 रुपये प्रति लीटर हो गई। आज अहमदाबाद और गुजरात के अधिकतर पेट्रोल पंपों में औसतन पेट्रोल 100.11 रुपये प्रति लीटर बेचा गया।’’

आंकड़ों के अनुसार गुजरात में पिछले तीन दिनों के दौरान एक लीटर पेट्रोल पर करीब 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना