Petrol Diesel Price: पेट्रोल के दाम में आज हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितनी हैं कीमतें
By स्वाति सिंह | Published: August 30, 2020 06:24 AM2020-08-30T06:24:34+5:302020-08-30T06:41:37+5:30
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक रविवार (30 अगस्त ) को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.09 रुपये लीटर हो गई है। डीजल की कीमत 73.62 रुपये लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.05 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में डीजल 80.17, कोलकाता में डीजल 77.11 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.91 रुपये बिक रहा है।
2 हफ्ते में 1.51 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पिछले 2 हफ्ते में 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80.43 पैसे थी, जो अब 28 अगस्त को बढ़कर 81.94 पैसे प्रति लीटर हो गई हैं। पिछले 13 में से 11 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि दो दिन कीमतें स्थिर रही हैं।
जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल
जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे, जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही थीं। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
जानें अन्य शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 82.09 | 73.62 |
मुंबई | 88.73 | 80.11 |
चेन्नई | 85.05 | 78.86 |
कोलकाता | 83.58 | 77.06 |
नोएडा | 82.25 | 73.87 |
फरीदाबाद | 80.36 | 74.28 |
रांची | 81.52 | 77.83 |
बेंगलुरु | 84.76 | 77.94 |
पटना | 84.65 | 78.77 |
चंडीगढ़ | 78.81 | 73.21 |
लखनऊ | 82.27 | 73.83 |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।