लाइव न्यूज़ :

जीएसटी चोरी की सुविधा उपलब्ध कराने का नेटवर्क चलाने पर व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी फर्जी फर्मों के बीजक/पर्ची के जरिए दूसरी इकाइयों को करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल कराने के एक गोरखधंधे का भांडाफोड़ करते हुए दिल्ली में जीएसटी अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पूर्वी दिल्ली के केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के जरिये 82.23 करोड़ रुपये का आईटीसी के दावों का पता चला है। जांच जांच में और अधिक फर्जी दावों का पता लग सकता है।

आयुक्तालय की विज्ञप्ति के अनुसार नकली कंपनियों और नकली बिलों का यह गोरखधंधा अरविंद कुमार चला रहा था। कुमार बिल में लिखी राशि के 4 से 4.5 प्रतिशत कमीशन पर लेता था।

अब तक हुई जांच में पता चला है कि इस गोरखधंधे में 46 कंपनियों का नेटवर्क बनाया गया था जिसे पूरी तरह से अरविंद कुमार और उसके सहयोगी नियंत्रित करते थे। इन कंपनियों की कोई भी कारोबारी गतिविधि नहीं थी। इन्हें केवल फर्जी तौर पर आईटीसी पैदा करने के लिये ही बनाया गया था।

वक्तव्य में कहा गया है कि आंकड़ों के विश्लेषण से अधिकारियों ने शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच 21 परिसरों की पहचान की और उनमें जांच अभियान चलाया जिसके बाद फर्जी कंपनियों का नेटवर्क सामने आया जो कि नकली आईटीसी उपलब्ध कराने के लिये 2017 से चलाया जा रहा था।

वक्तव्य के मुताबिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 31 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसमें कहा गया है कि केन्द्रीय जीएसटी के दिल्ली क्षेत्र ने अब तक 3,766 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव