लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के शेयर की कमजोर शुरुआत, पहले दिन कारोबार के दौरान 27 प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की शेयर बाजार में सूचीबद्धता के पहले दिन बृहस्पतिवार को फीकी शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर दिन में कारोबार के दौरान अपने निर्गम मूल्य 2,150 रुपये पर करीब 27 प्रतिशत टूट गया।

बीएसई में कंपनी का का शेयर निर्गम मूल्य से नौ प्रतिशत नीचे 1,955 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 27.25 प्रतिशत टूटकर 1,564 रुपये के स्तर पर आ गया।

एनएसई में पेटीएम का सूचीबद्ध भाव 1,950 रुपये रहा, जो निर्गम मूल्य से 9.30 फीसदी कम है। दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 27.34 प्रतिशत के नुकसान से 1,562 रुपये पर आ गया।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘भारत में अब तक के सबसे बड़े आईपीओ (पेटीएम) की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। हमने इसके भाव निर्गम मूल्य पर रहने की उम्मीद की थी।’’

दोपहर के कारोबार में बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,01,484 करोड़ रुपये था।

पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपये के आईपीओ को निर्गम के अंतिम दिन 1.89 गुना अभिदान मिला था। यह एक दशक पहले आए कोल इंडिया के 15,000 करोड़ रुपये के निर्गम से भी बड़ा आईपीओ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...