लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मांग से नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़ी : फाडा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर त्योहारी सीजन की मांग से नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 4.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,91,001 इकाई रही है। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फाडा ने कहा है कि नवंबर में दिवाली-धनतेरस त्योहारों की वजह से वाहनों का पंजीकरण बढ़ा है।

नवंबर, 2019 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,79,365 इकाई रही थी। फाडा द्वारा 1,472 में से 1,265 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए हैं।

आंकड़ों के अनुसार नवंबर में हालांकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.4 प्रतिशत घटकर 14,13,378 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 17,98,201 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 31.22 प्रतिशत घटकर 50,113 इकाई रह गई। नवंबर, 2019 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 72,863 इकाई रही थी।

इसी तरह तिपहिया की बिक्री भी 64.98 प्रतिशत घटकर 24,185 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 69,056 इकाई रही थी।

हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 8.47 प्रतिशत बढ़कर 49,313 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान महीने में 45,462 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 19.29 प्रतिशत घटकर 18,27,990 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 22,64,947 इकाई रही थी।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘‘नवरात्रि के समय वाहनों का पंजीकरण काफी सुस्त थी। लेकिन धनतेरस-दिवाली के दौरान लोगों ने अच्छी संख्या में नए वाहनों की खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार