लाइव न्यूज़ :

अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 2,53,363 इकाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी है।

अगस्त, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 1,82,651 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 9,76,051 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 9,15,126 इकाई रही थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 98 प्रतिशत के उछाल के साथ 53,150 इकाई रही। अगस्त, 2020 में यह आंकड़ा 26,851 इकाई का था।

तिपहिया की बिक्री इस दौरान 80 प्रतिशत बढ़कर 30,410 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 16,923 इकाई रही थी।

अगस्त में विभिन्न श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 13,84,711 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त, 2020 में कुल वाहन बिक्री 12,09,550 इकाई रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार