लाइव न्यूज़ :

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज को प्रारंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गमों (आईपीओ) के जरिए वित्त जुटाने के लिए पूंजी नियामक सेबी की मंजूरी मिल गयी है।

आईपीओ में 120 करोड़ रुपए के नये शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारक अपने पास के 17,24,490 शेयर बिक्री की पेशकश (ओएफसी) के माध्यम से बचेंगे।

कंपनी आईपीओ से पहले 35 करोड़ रुपए के शेयर प्राइवेट प्लेसमेंट (निवेशकों से साथ निजी स्तर की बातीचत के आधार पर) बेचने का विचार कर रही है।

सेबी ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने मार्च में उसके पास प्रारंभिक आवेदन दिया था और उसे आठ जून को आईपीओ लाने संबंधी मंजूरी मिल गयी।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल पूंजी व्यय की जरूरतों के वित्त पोषण, कंपनी द्वारा लिए गए रिण को चुकाने आदि के लिए करेगी।

कंपनी रक्षा और अंतरिक्ष इंजीनियरिंग उत्पादों एवं समाधानों के निर्माण, विकास, विनिर्माण एवं परीक्षण का काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार