लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केस: ED ने पी चिदंबरम को भेजा समन, पद के दुरूपयोग का लगाया इलज़ाम

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2018 11:11 IST

ईडी ने दावा किया था कि वह अदालत के समक्ष मामले में प्राप्त हुए नये सबूतों को रखना चाहती है। ईडी की तरफ से उपस्थित सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी के समक्ष आवेदन दिया।

Open in App

एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा है। ईडी चिदंबरम पर पद के दुरूपयोग का इल्जाम लगाया है.इसी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। बता दें कि मंगलवार को पी चिदंबरम ने दिल्ली की एक अदालत में आरोप लगाया था कि प्रवर्तन निदेशालय मामले को सनसनीखेज बना रहा है और उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा रहा है। 

इस मामले में अदालत ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 11 जनवरी तक बढ़ा दी। उन्होंने ईडी के आवेदन पर अपने जवाब में यह आरोप लगाया। ईडी ने उनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं पर दलील रखने के लिये समय मांगा है।

ईडी ने दावा किया था कि वह अदालत के समक्ष मामले में प्राप्त हुए नये सबूतों को रखना चाहती है। ईडी की तरफ से उपस्थित सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी के समक्ष आवेदन दिया। उन्होंने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 11 जनवरी को निर्धारित कर दी। 

अदालत ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक को भी तब तक बढ़ा दिया जब पिता-पुत्र की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इसके लिये अनुरोध किया।

धन शोधन के मामले, जिसकी जांच ईडी कर रहा है, के अलावा अदालत ने सीबीआई द्वारा चिदंबरम और उनके पुत्र के खिलाफ दायर मामले में भी इसी तरह की राहत दी। अदालत ने सीबीआई को मामले में आरोपी पांच लोकसेवकों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिये संबंधित अधिकारियों से अनुमति हासिल करने के लिये 11 जनवरी तक का वक्त दिया है। मामले में 18 आरोपी हैं।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने अदालत से कहा कि एजेंसी ने कुछ नयी सामग्री बरामद की है जिनका मिलान किया जाना है। सीबीआई ने 26 नवंबर को अदालत को बताया था कि केंद्र ने पी. चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

यह मामला एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित