लाइव न्यूज़ :

प्रौद्योगिकी, उत्पाद टीमों के विस्तार के लिए 300 से ज्यादा तकनीकी पेशेवरों को नियुक्त करेगी ओयो

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:23 IST

Open in App

आतिथ्य कारोबार कंपनी ओयो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले छह महीनों के दौरान प्रवेश स्तर से लेकर वरिष्ठ पदों के लिए 300 से अधिक प्रौद्योगिकी पेशेवरों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। ओयो ने एक बयान में कहा कि कंपनी मशीन लर्निंग, डेटा इंजीनियरिंग एवं सूचना सुरक्षा, एंड्रायड और आईओएस डेवलपर के क्षेत्रों में प्रमुख कौशल और विशेषज्ञता वाली टीमों को नियुक्त करना चाहती है। बयान के मुताबिक कंपनी छोटे और मध्यम आकार के होटलों और घरों के लिए ओयो को वैश्विक फुल-स्टैक प्रौद्योगिकी प्रदाता का रूप देने की प्रक्रिया को तेज करने में भर्ती महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कंपनी ने पहले ही मिड लेवल पर 50 से अधिक तकनीकी प्रतिभा को काम पर रखना और देशभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों से लगभग 150 कैंपस भर्तियां करनी शुरू कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआईपीओ से पहले ओयो की मूल कंपनी का नाम बदलने की योजना, आखिर क्यों संस्थापक रितेश अग्रवाल ने उठाए कदम

कारोबारMahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल, गोद में बेटे आर्यन को लेकर नाव यात्रा का उठाया लुत्फ

कारोबारOYO New Rule: OYO होटल, जाने के लिए शादीशुदा होना जरूरी! भारत के इस शहर में अविवाहित कपल की एंट्री पर रोक

कारोबारOYO अमेरिका में करने जा रहा विस्तार, मॉटल 6 ब्रांड का करेगा अधिग्राहण, पूरी डील कैश में डन!

क्राइम अलर्टUP Crime: OYO रूम में फंदे से लटका मिला युवक, जहर खाकर मृत पड़ी थी लड़की; दंग रह गई पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा