लाइव न्यूज़ :

पीएम-केयर्स के तहत स्वीकृत ऑक्सीजन संयंत्र 15 अगस्त से पहले शुरू हो जाएंगे : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 जुलाई आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात राहत कोष (पीएम-केयर्स फंड) के तहत स्वीकृत 1,222 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 15 अगस्त से पहले शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा अचल संपत्ति क्षेत्र पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अचल संपत्ति क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मिश्रा ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन उत्पादन से जुड़े उद्योग ने ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की तैयारी कर ली है। हम तीन महीने के भीतर इस भीषण दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सक्षम रहें।’’

उन्होंने संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कहा, ‘‘पीएम केयर्स फंड के तहत 1,222 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र को मंजूरी दी गई थी। इन संयंत्रों को 15 अगस्त से पहले शुरू करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 300 ऑक्सीजन संयंत्र पहले ही शुरू किये जा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर अब लगभग नियंत्रण पा लिया गया है और इसकी तीसरी लहर की भी आशंका है।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई थी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुरोधों के आधार पर सरकार ने पीएम-केयर फंड के तहत 1,222 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार