लाइव न्यूज़ :

ओसामु सुजुकी सेवानिवृत्त होंगे, वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका संभालेंगे

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी जापान की वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) के चेयरमैन ओसामु सुजुकी सेवानिवृत्त होंगे ओर कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका संभालेंगे। हालांकि, कंपनी को इसके लिए जून में होने वाली साधारण आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।

सुजुकी लंबे समय से कंपनी के चेयरमैन हैं। एसएमसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने तोशिहिरो सुजुकी को निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त करने का प्रस्ताव किया है। वह ओसामु सुजुकी के पुत्र हैं। तोशिहिरो फिलहाल कंपनी के निदेशक एवं अध्यक्ष हैं।

कंपनी ने कहा कि उसकी भारतीय इकाई मारुति सुजकी इंडिया लि. के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केनिचि आयुकावा को कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां