लाइव न्यूज़ :

उड़ीसा ने महामारी के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाया: पटनायक

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश को आकर्षित किया।

उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की के वार्षिक अधिवेशन में कहा कि उड़ीसा पूर्वी भारत के विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

इसके साथ ही पटनायक ने उद्योगों को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश जुटाने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि अप्रैल-सितंबर 2019 के दौरान निवेश जुटाने के लिहाज से उड़ीसा का पहला स्थान था और वह अपने अग्रणी स्थान को बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक इकाइयों को अवंटन के लिए लैंड बैंक (भूखंड बैंक) विकसित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?