लाइव न्यूज़ :

नोएडा में नया मोबाइल विनिर्माण कारखाना लगा रही है ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए ठेके पर विनिर्माण करने वाली ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम नोएडा में मोबाइल विनिर्माण के लिए नया कारखाना लगा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार कहा कि यह कारखाना फरवरी के शुरू में चालू होने की उम्मीद है।

कंपनी की योजना नोएडा में अपने एक भवन की कैलाश दर्शन हाउसिंग डेवलपमेंट (गुजरात) को बिक्री के जरिये 285 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस राशि का इस्तेमाल मोबाइल विनिर्माण कारोबार, मौजूदा ऋण के भुगतान, ब्याज के बोझ को कम करने और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम नोएडा में एक नया विश्वस्तरीय कारखाना लगा रहे हैं। हमारा पुराना संयंत्र भी परिचालन में है, लेकिन अब ग्राहक नयी प्रौद्योगिकियां चाहते हैं। हमने नए संयंत्र के लिए नयी मशीनों का ऑर्डर दिया है। यह कारखाना एक फरवरी, 2021 से चालू होने की उम्मीद है।’’

ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम और विस्ट्रॉन संयुक्त रूप से एलजी, ब्लैकबेरी, एचटीसी, ओप्पो, वनप्लस और जियोफोंस के लिए अपने संयुक्त उद्यम ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिये मोबाइल फोन बनाती हैं। ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम ने अब ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स में विस्ट्रॉन की समूची हिस्सेदारी खरीद ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार