लाइव न्यूज़ :

भारत पर केन्द्रित तीसरे ताइवान एक्सपो का आनलाइन आयोजन, भारत-ताइवान के बीच मजबूत होगा व्यापार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर ताइवान के विदेश व्यापार ब्यूरो और ताइवान विदेश व्यापार विकास परिषद (ताइट्रा) ने संयुक्त रूप से ‘ताइवान एक्सपो’ के तीसरे संस्करण की बुधवार को घोषणा की। भारतीय कंपनियों के साथ कारोबार बढ़ाने पर केन्द्रित इस एक्सपो का आयोजन पहली बार आभासी तरीके से किया जा रहा है। एक्सपो 18 दिसंबर तक चलेगा।

ताइवान एक्सपो के दौरान भारत और ताइवान की कंपनियों के बीच कई बैठकें होंगी। ताइवान एक्सपो की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन बैठकों में भारत की 150 और ताइवान की 120 कंपनियां भाग लेंगी। दोनों देशों की कंपनियां भविष्य के कारोबारी अवसरों पर विचार विमर्श करेंगे। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में दोनों देशों के स्वास्थ्य पेशेवर भी आपस में एक दूसरे के संपर्क में हैं।

ताइट्रा के चेयरमैन जेम्स सी.एफ. हुआंग ने इस अवसर पर कहा कि 2020 वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अप्रत्याशित प्रभाव डालने वाला साल रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 और 2019 में भारत में आयोजित ताइवान एक्सपो से यह साबित हुआ है कि भारत-ताइवान की भागीदारी काफी फलदायी साबित हो सकती है। ‘‘इस साल काविड- 19 महामारी के दौर ने हमारी भागीदारी को और महत्वपूर्ण बना दिया है। आने वाले सालों में भारत और ताइवान जो कि प्रौद्योगिकी के बड़े पावर हाउस हैं और स्वाभाविक आर्थिक भागीदार भी हैं, विनिर्माण, औषधि और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं के द्वार खोल देंगे।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 10 हजार से अधिक भारतीय स्वास्थ्य और चिकित्सा पेशेवरों को ताइवान के प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं के साथ कोविड- 19 के इलाज में उनके अनुभव साझा करने के लिये संपर्क कराने में मदद की गई। इसक लिये आनलाइन सेमिनार और बैठकों का आयोजन किया गया। ताइवान कोरोना वायरस से लड़ने के लिये विश्वस्तरीय चिकित्सा आपूर्ति, त्वरित परीक्षण किट और बहुत जल्द टीके की भी आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

कोरोना वायरस महामारी के दौर में आयोजित इस एक्सपो की शुरुआत के मौके पर ताइवान एक्सपो के सह- आयोजक विदेश व्यापार ब्यूरो के उप महानिदेशक डा. गुआन- झाइ ली, भारत- ताइपे एसोसियेसन के महानिदशक गौरंग लाल दास, भारत में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के पूर्व प्रतिनिधि और विदेश मंत्रालय के उप मंत्री चुंग- क्वांग टेइन, इलैक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अजय प्रकाश साहनी, भारत व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) के कार्यकारी निदेशक राजेश अग्रवाल और इनवेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ दीपक बागला उपस्थित थे।

भारत और ताइवान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018 में सात अरब डालर से अधिक हो गया। दोनों के बीच साल दर साल व्यापार 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। ताइवान की कई कंपनियां भारत में अपना निवेश बढ़ा रहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां