लाइव न्यूज़ :

Onions Price: 12 राज्यों में 36,250 टन ‘बफर’ प्याज बेचा, एनसीसीएफ और नेफेड ने ग्राहकों की दी राहत, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 11:26 IST

Onions Price:  12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और केरल शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में प्याज 39 रुपये किलो, दिल्ली में 37 रुपये किलो, मुंबई और चेन्नई में 31 रुपये किलो पर उपलब्ध है। पांच लाख टन करने के लिए किसानों से अतिरिक्त प्याज खरीदने को भी कहा गया है।एनसीसीएफ और नेफेड ने अतिरिक्त दो लाख टन बफर प्याज की खरीद शुरू कर दी है।

Onions Price: प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से पिछले तीन सप्ताह के दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थोक बाजारों में 36,250 टन प्याज मौजूदा दरों पर बिक्री के लिए जारी किया है। सरकार ने जानकारी दी।

नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) को थोक और खुदरा बाजारों में बफर प्याज बेचने का आदेश दिया गया है। उन्हें इस साल बफर स्टॉक की तीन लाख टन की मौजूदा मात्रा को बढ़ाकर पांच लाख टन करने के लिए किसानों से अतिरिक्त प्याज खरीदने को भी कहा गया है।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘‘सरकार थोक और खुदरा बाजारों में बफर स्टॉक का प्याज जारी कर कीमतों में अनुचित वृद्धि को रोकना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि 11 अगस्त से थोक बाजारों में कुल 35,250 टन बफर प्याज जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें से एनसीसीएफ ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 21,750 टन प्याज जारी किया है।

उन्होंने बताया कि इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और केरल शामिल हैं। बफर स्टॉक से प्याज थोक बाजारों में मौजूदा दरों पर जारी किया जा रहा है, जबकि खुदरा बाजारों में इसे 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर जारी किया जा रहा है।

सचिव ने कहा कि ये दोनों सहकारी समितियां आने वाले दिनों में दिल्ली और चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से बफर प्याज की खुदरा बिक्री बढ़ाएंगी। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे छह सितंबर को रियायती दर पर प्याज की बिक्री के लिए एनसीसीएफ की मोबाइल वैन का शुभारंभ करेंगे।

इस बीच, एनसीसीएफ और नेफेड ने अतिरिक्त दो लाख टन बफर प्याज की खरीद शुरू कर दी है। 22 अगस्त से अबतक करीब 24,000 टन प्याज सीधे किसानों से खरीदा जा चुका है. जिसमें से एनसीसीएफ ने 14,000 टन, जबकि नेफेड ने करीब 10,000 टन खरीदा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्याज की औसत खुदरा कीमत सोमवार को 33.41 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.37 रुपये प्रति किलोग्राम से 37 प्रतिशत अधिक है। सोमवार को कोलकाता में प्याज 39 रुपये किलो, दिल्ली में 37 रुपये किलो, मुंबई और चेन्नई में 31 रुपये किलो उपलब्ध था। 

टॅग्स :भारत सरकारप्याज प्राइस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?