लाइव न्यूज़ :

Ola Electric launches 2023: ओला इलेक्ट्रिक ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1एक्स उतारा, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2023 18:00 IST

Ola Electric launches 2023: ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1एक्स पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देईवी खरीदना न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है।आपके बटुए के लिए भी अच्छा है।इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन संस्करणों में पेश किया जा रहा है।

Ola Electric launches 2023: ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को तोहफा दिया है। ओला एस1एक्स ईवी स्कूटर लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि ईवी खरीदना न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके बटुए के लिए भी अच्छा है।

Ola S1X रेंज में तीन ई-स्कूटर हैं, Ola S1X (3KWH), Ola S1X (2KW) और Ola S1X + (3KWH)। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु के कृष्णागिरि में स्थित ओला फ्यूचर फैक्टरी में संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भवीश अग्रवाल ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन संस्करणों में पेश किया जा रहा है।

Ola S1X (2KWH) की कीमत 89,999 रुपये है, स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही इस हफ्ते के अंदर इसे बुक करने वाले ग्राहकों को यह 79,999 रुपये में मिलेगा। Ola S1X (3KWH) की कीमत 99,999 रुपये है और स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी दिसंबर से शुरू होगी।

इस हफ्ते के अंदर इसे बुक करने वाले ग्राहकों को यह 89,999 रुपये में मिलेगा। इस बीच ओला S1X+ (3KWH) की कीमत 1,09,999 रुपये है और स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी। साथ ही इस हफ्ते के अंदर इसे बुक करने वाले ग्राहकों को यह 99,999 रुपये में मिलेगा।

इन संस्करणों में दो किलोवाट और तीन किलोवाट के बैटरी लगी हुई हैं। अग्रवाल ने कहा कि दो किलोवाट की बैटरी वाले संस्करण की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, लेकिन एक हफ्ते बाद इसकी कीमत बढ़कर 89,999 रुपये हो जाएगी।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई हैं और इनकी आपूर्ति दिसंबर से शुरू होंगी। इस ई-वाहन से 10-20 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने एस1प्रो स्कूटर की दूसरी पीढ़ी को 1,47,499 रुपये की कीमत पर पेश किया। 

टॅग्स :ओलाइलेक्ट्रिक बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?