लाइव न्यूज़ :

नूपुर रिसाइकलर्स की दिल्ली-एनसीआर में 200 ईवी चार्जिंग केंद्र स्थापित करने की योजना

By भाषा | Updated: November 29, 2021 12:54 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में प्रवेश करने के साथ नूपुर रिसाइकलर्स, ईवीआई टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर 200 चार्जिंग केंद्र समेत कई बैटरी अदला-बदली स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन चार्जिंग केंद्रों को लगाने का काम दिल्ली के द्वारका इलाके में शुरू भी हो गया है और जल्द ही इन्हें दिल्ली-एनसीआर में स्थापित किया जाएगा।

कंपनी का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक अन्य प्रमुख शहरों में चार्जिंग केंद्र के साथ-साथ बैटरी अदला-बदली स्टेशनों की स्थापना का विस्तार करना है।

कंपनी ने कहा कि वह बिजली से चलने वाले दोपहिया/तिपहिया/इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए बैटरी बदलने की सुविधा तथा चार पहिया वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा की पेशकश करेगी।

नूपुर रिसाइकलर्स के संस्थापक राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘हमें देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी के साथ-साथ केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से मजबूत नीतिगत समर्थन मिल रहा है। इन दो पहलों के साथ हमारा लक्ष्य इस कार्य को तेजी से पूरा करना है और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को भरोसेमंद चार्जिंग के बुनियादी ढांचे के साथ सक्षम बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक