लाइव न्यूज़ :

एनपीएस, अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या जनवरी 2021 में 22 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी सरकरी पेंशन योजना एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) और एपीवाई (अटल पेंशन योजना) के अंशधारकों की कुल संख्या इस साल जनवरी के अंत में करीब 22 प्रतिशत बढ़कर 4.05 करोड़ पहुंच गयी।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़े के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में दोनों योजनाओं से जुड़े अंशधारकों की संख्या 3.33 करोड़ थी।

पीएफआरडीए ने शुक्रवार को अपनी विज्ञप्ति में कहा कि सालाना आधार पर यह 21.63 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।

पीएफआरडीए आंकड़े के अनुसार अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या जनवरी 2021 में 31.17 प्रतिशत बढ़कर 2.65 करोड़ पहुंच गयी जो एक साल पहले इस दौरान 2.02 करोड़ थी।

नियामक के अनुसार एनपीएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या जनवरी 2021 में 3.74 प्रतिशत बढ़कर 21.61 लाख रही जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों का आधार 7.44 प्रतिशत बढ़कर 50.43 लाख रहा।

एनपीएस के तहत सभी नागरिक श्रेणी में अंशधारकों की संख्या 31.72 प्रतिशत बढ़कर 14.95 लाख जबकि कॉरपोरेट क्षेत्र में 17.71 प्रतिशत बढ़कर 10.90 लाख पहुंच गयी।

पीएफआरडीए ने कहा कि एनपीएस लाइट के तहत एक अप्रैल, 2015 से पंजीकरण की मंजूरी नहीं है। इसके अंतर्गत अंशधारकों की संख्या जनवरी 2021 के अंत में 43.07 लाख रही। एनपीएस लाइट उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

पीएफआरडीए के अनुसार 31 जनवरी, 2021 तक कुल पेंशन प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 5,56,410 करोड़ रुपये रही जो सालाना आधर पर 35.94 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार