लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने 2032 तक 60 ,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून सरकारी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने रविवार को कहा कि उसने 2032 तक 60 गिगावाट (60 हजार मेगावाट) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

एक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय वार्ता के तहत अपने ऊर्जा समझौता लक्ष्यों की घोषणा करने वाली भारत की पहली ऊर्जा कंपनी और दुनिया के चुनिंदा संगठनों में से एक है।

इसमें कहा गया, "एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गिगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है।" देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी ने 2032 तक कुल ऊर्जा तीव्रता (प्रति यूनिट उत्पादन में खनिज ईंधन के प्रयोग) में 10 प्रतिशत की कमी करने का भी लक्ष्य तय किया है।

इसके अलावा कंपनी ने स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में मदद करने और 2025 तक ऊर्जा मूल्यवर्धन श्रृंखला में स्थिरता के लिए दो अतंरराष्ट्रीय गठबंधनों में शामिल होने की घोषणा की है।

हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में इन लक्ष्यों की घोषणा की गयी। एनटीपीसी की प्रतिबद्धता संयुक्त राष्ट्र की बेवसाइट पर भी डाली गयी है।

संयुक्तराष्ट्र ऊर्जा संबंधित लक्ष्यों और स्वस्थ विकास के 2030 तक के लक्ष्यों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने की खातिर सितंबर 2021 में एक उच्च स्तरीय वार्ता का आयोजन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...