लाइव न्यूज़ :

एनएसई ने निवेशकों से कहा, केवल पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:23 IST

Open in App

देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने शुक्रवार को निवेशकों से कहा कि वे सिर्फ पंजीकृत शेयर दलालों से ही सौदे करें। हाल में अपंजीकृत संस्थाओं द्वारा भोले-भाले निवेशकों को अत्यधिक रिटर्न के झूठे वादे करके फंसाने की घटनाएं सामने आने के बाद यह सलाह दी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक बयान में निवेशकों से कहा कि वे किसी भी सुनिश्चित या गारंटी वाले प्रतिफल के समझौते के तहत शेयर दलालों को धन या प्रतिभूति हस्तांतरित न करें। एनएसई ने कहा, ‘‘निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल सेबी में पंजीकृत शेयर दलालों के साथ ही सौदे करें और उक्त इकाई के पंजीकरण विवरण की जांच करें।’’ शेयर बाजार ने निवेशकों को आगाह किया कि वे सेबी में पंजीकृत शेयर दलालों के अलावा किसी दलाल के सहयोगी सहित किसी भी अन्य व्यक्ति को कारोबार के लिए धन हस्तांतरित न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?