लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अब पेट्रोल के बाद डीजल भी लगभग 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की। इससे राजस्थान में पेट्रोल के बाद अब डीजल का मूल्य भी 100 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम में 29 पैसे लीटर जबकि डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर वृद्धि की गयी है।

चार मई के बाद यह 22वां मौका जब, ईंधन के दाम बढ़ाये गये हैं। इससे देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकार्ड स्तर पर पहुंच गये हैं।

छह राज्यों एव केंद्र शासित प्रदेशों... राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख... में पेट्रोल का खुदरा मूल्य 100 रुपये लीटर से ऊपर पहुंच गया है।

दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर 95.85 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया जबकि डीजल 86.75 रुपये प्रति लीटर पर है।

स्थानीय करों और मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरें अलग अलग होने के कारण ईंधन के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ईंधन के दाम सबसे अधिक है। वहां पेट्रोल 106.94 रुपये लीटर जबकि डीजल 99.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह देश का पहला जिला है, जहां इस साल फरवरी के मध्य में पेट्रोल 100 रुपये लीटर पर पहुंच गया था। बेहतर गुणवत्ता वाले पेट्रोल की कीमत शहर में 110.22 रुपये लीटर जबकि डीजल का भाव 103.47 रुपये लीटर है।

राजस्थान देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ऊंची दर से वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है।

मुंबई 29 मई को पहला महानगर बना, जहां पेट्रोल 100 रुपये लीटर के भाव पर पहुंचा। वहां अब पेट्रोल 102.40 रुपये लीटर जबकि डीजल 94.15 रुपये लीटर पर है।

चार मई से अब तक 22 बार ईंधन के दाम बढ़ने से पेट्रोल जहां 5.45 रुपये लीटर मंहगा हुआ वहीं डीजल के दाम में 6.02 रुपये लीटर की तेजी आयी है।

तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बजार में मानक ईंधन के पिछले 15 दिन के औसत मूल्य और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में होने वाली घटबढ़ के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना संशेधित करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट