लाइव न्यूज़ :

किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने नहीं दिया इस्तीफा : एक्सिस बैंक

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 जुलाई निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंक के कार्यकारी निदेशकों राजेश दहिया और चरणजीत सिंह समेत किसी भी अधिकारी ने इस्तीफा नहीं दिया है।

बैंक ने उसके वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे से संबंधित सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को लेकर शेयर बाजार से कहा, ‘‘इस मामले में हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह सूचना तथ्यात्मक रूप से गलत है। हम इस तरह के बयानों का पूर्ण रूप से खंडन करते हैं।’’

एक्सिस बैंक ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस तरह की अफवाहे बैंक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और शेयर बाजार को गुमराह करने के मकसद से फैलाई गई हैं।’’

बैंक की नयी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार दहिया बैंक के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट केंद्र) हैं तथा सिंह मुख्य ऑडिट कार्यकारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर