लाइव न्यूज़ :

लघु बचत योजनाओं पर दूसरी तिमाही के लिये ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून बचतकर्ताओं को संतोष देने वाले एक निर्णय के तहत सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) जैसी लघु बचत योजनाओं पर एक जुलाई से शुरू होने वाली दूसरी तिमाही के लिये ब्याज दरों को पूर्ववत रखा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में एनएससी पर 6.8 प्रतिशत और पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर बनी रहेगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 2021- 22 की एक जुलाई 2021 को शुरू होकर 30 सितंबर 2021 को समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के दौरान विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दर मौजूदा पहली तिमाही (एक अप्रैल 2021 से 30 जून 2021) में लागू दरों पर ही बनी रहेंगी। ’’

सरकार ने इससे पहले एक अप्रैल को पहली तिमाही के लिये लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर में 1.1 प्रतिशत की कटौती को गलती से हुआ बताकर तुरंत वापस ले लिया था। इससे पहली तिमाही की ब्याज दरें पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की दरों पर बनीं रही। इस कटौती को जिसे सरकार ने वापस ले लिया था कईयों ने पिछले कई दशकों में सबसे बड़ी कटौती बताया।

लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की प्रत्येक तिमाही समीक्षा की जाती है। दूसरी तिमाही के दौरान एक साल की सावधि जमा योजना पर बयाज दर 5.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी। वहीं कन्या बचत योजना ‘सुकन्या स्मृद्धि योजना खाते’ पर 7.6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता रहेगा। पांच साल की वरिष्ठ नागिरक बचत योजना पर 7.4 प्रतिशत ब्याज देय होगा। वहीं बचत जमा पर ब्याज की दर चार प्रतिशत सालाना बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार