लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट ने भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के लॉन्च की मंजूरी दी, होगी देश की पहली कॉरपोरेट बॉन्ड ईटीएफ

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 13:47 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि भारत बांड ईटीएफ से सरकारी कंपनियों, अन्य सरकारी संगठनों को अतिरिक्त धन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को मोदी कैबिनेट की मंजूरीये देश की पहली कॉरपोरेट बॉन्ड ईटीएफ होगी, इससे सरकारी कंपनियों, अन्य सरकारी संगठनों को अतिरिक्त धन मिलेगा

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च को मंजूरी दे दी। ये देश की पहली कॉरपोरेट बॉन्ड ईटीएफ होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि भारत बांड ईटीएफ से सरकारी कंपनियों, अन्य सरकारी संगठनों को अतिरिक्त धन मिलेगा।

फिलहाल सरकार की ओर से इस समय संचालित ईटीफ में निवशकों का पैसा चुनिंदा सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगाया जाता है। ऐसे कोष के यूनिट शेयरबाजारों में खरीदे बेचे जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस ईटीएफ में सरकारी कंपनियों या किसी सरकारी संगठन द्वारा जारी किये गये बांड होंगे और इनका शेयर बाजारों में कारोबार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसकी एक यूनिट का अंकित मूल्य एक हजार रुपये रखा जाएगा ताकि इसमें छोटे निवेशक भी निवेश कर सकें। सीतारमण ने कहा कि हर ईटीएफ की परिक्वता तिथि होगी। अभी इनके लिये तीन साल और 10 साल की दो परिपक्वता श्रेणियां होंगी। 

ईटीएफ के तहत इंडेक्स, सुरक्षा या कमोडिटी का प्रतिनिधित्व करने वाले तमाम प्रतिभूतियां होती है। ये शेयर बाजार में लिस्ट होती और वहां इन्हें खरीदा-बेचा जा सकता है। भारत बॉन्ड ईटीएफ भी कई बॉन्ड का संग्रह होगा जिसे सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज की ओर से जारी किया जाएगा और ये CPSE, CPSU, CPFI या अन्य सरकारी संगठन के बॉन्ड में निवेश करेगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम