स्पोर्ट्सवियर के लिए मशहूर कंपनी 'नाइकी' जून के अंत से पहले 740 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 21, 2024 08:15 AM2024-04-21T08:15:15+5:302024-04-21T08:18:09+5:30

नाइकी कंपनी के अधिकारियों को बताया है कि 28 जून से पहले अमेरिका स्थित कंपनी के ओरेगॉन मुख्यालय से 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा।

Nike, famous for sportswear, will lay off 740 employees before the end of June | स्पोर्ट्सवियर के लिए मशहूर कंपनी 'नाइकी' जून के अंत से पहले 740 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

स्पोर्ट्सवियर के लिए मशहूर कंपनी 'नाइकी' जून के अंत से पहले 740 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Highlightsनाइकी कंपनी के ओरेगॉन मुख्यालय से 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगाकंपनी के अधिकारियों ने ओरेगॉन मुख्यालय में कार्यबल में होने वाली छंटनी के बारे में सूचित कियानाइकी कंपनी में 31 मई 2023 तक लगभग 83,700 कर्मचारी थे

न्यूयॉर्क: विश्व में अपने जूतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी नाइकी से एक बुरी खबर आ रही है। कंपनी के अधिकारियों को बताया है कि नाइकी 28 जून से पहले अमेरिका स्थित अपने ओरेगॉन मुख्यालय में 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को श्रमिक समायोजन और पुनर्प्रशिक्षण अधिसूचना अधिनियम द्वारा अनिवार्य एक नोटिस में राज्य और स्थानीय अधिकारियों को अपने बीवरटन, ओरेगॉन मुख्यालय में कार्यबल में होने वाली छंटनी के बारे में सूचित किया।

नाइकी के उपाध्यक्ष मिशेल एडम्स ने नोटिस में लिखा है कि स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी नाइकी अपने विश्व मुख्यालय में कर्मचारियों की संख्या को स्थायी रूप से कम कर देगी और यह काम 28 जून से शुरू होगा।

दो महीने पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि नाइकी के सीईओ जॉन डोनाहो ने कर्मचारियों को दिये एक ज्ञापन में अपने कार्यबल को लगभग 2 फीसदी या 1,600 से अधिक कर्मचारियों को कम करने की योजना के बारे में बताया था। बताया जा रहा है कि नाइकी कंपनी में 31 मई 2023 तक लगभग 83,700 कर्मचारी थे।

Web Title: Nike, famous for sportswear, will lay off 740 employees before the end of June

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे