लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी 13,550 के पार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 10:18 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान सूचकांक को आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 46,373.34 को छुआ, और खबर लिखे जाने तक 235.41 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 46,334.42 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 69.70 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 13,583.55 पर था। इससे पहले सेंसेक्स ने 13,588.40 के उच्च स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 139.13 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 46,099.01 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 35.55 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 13,513.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

दूसरे एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल और टोक्यो में तेजी थी, जबकि हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 फीसदी बढ़कर 50.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार