लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी को चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स में पीटीसी इंडिया की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई सार्वजनिक क्षेत्र की जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी ने बुधवार को कहा कि उसे चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. में पीटीसी इंडिया की पूरी 2 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की संबंधित प्राधिकरण से मंजूरी मिल गयी है।

इस हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद एनएचपीसी की हिस्सेदारी बढ़कर 51 प्रतिशत हो जाएगी और वह चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. में बहुलांश हिस्सेदार हो जाएगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘बिजली मंत्रालय ने 12 मई, 2021 को पत्र के जरिये सक्षम प्राधिकरण द्वारा पीटीसी इंडिया लि. (पीटीसी) की चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. में एनएचपीसी द्वारा 2 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी की सूचना दी है।’’

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसमें एनएचपीसी की 49 प्रतिशत, जकेएसपीडीसी की 49 प्रतिशत तथा 2 प्रतिशत पीटीसी के पास है।

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स का गठन 13 जून, 2011 को जम्मू कश्मीर सरकार और भारत सरकार की पहल पर हुआ था। इसका मकसद चेनाब नदी में पनबिजली क्षमता का उपयोग करना है। इसकी स्थापित क्षमता 3,094 मेगावाट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...