लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने इनविट के लिए सेबी के पास आवेदन किया, 5,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी के पास इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के लिए मसौदा पत्र दायर किया, जिसके जरिए 5,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

इनविट म्यूचुअल फंड की तर्ज पर एक निवेश साधन है, जिसमें कई निवेशकों की छोटी-छोटी धनराशि को ऐसी परिसंपत्तियों में निवेश किया जाता है, जो एक तय समय के दौरान नकद प्रतिफल देती हैं।

सेबी के पास दाखिल किए गए मसौदा पत्र के मुताबिक एनएचएआई के ताजा निर्गम के जरिए कुल 5,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके अलावा बिक्री पेशकश (ओेएफएस) भी की जाएगी, हालांकि इसकी राशि के बारे में मसौदा पत्र में नहीं बताया गया है।

इन इकाइयों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

निर्गम के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा