लाइव न्यूज़ :

नये भारत को समस्याओं के समाधान में यकीन, टालने में नहींः मोदी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी सरकार समस्याओं के समाधान में यकीन करती है, उन्हें टालने में नहीं।

प्रधानमंत्री ने यहां ‘जमाकर्ता प्रथम: पांच लाख रुपये तक का गारंटीशुदा समयबद्ध जमा बीमा भुगतान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश समस्याओं के अधिक जटिल होने से पहले ही समय रहते हल निकालकर उनसे निजात पा सकता है।

उन्होंने कहा, "पहले वर्षों तक समस्याओं को टालने की प्रवृत्ति थी। वहीं आज का नया भारत समस्याओं के समाधान की दिशा में अग्रसर है, वह उन्हें टालता नहीं है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए मोदी ने कहा कि तब उनके सामने अनेक परेशान जमाकर्ताओं की समस्याएं आई थीं लेकिन वह उनके लिए ज्यादा कुछ कर नहीं सके। मोदी ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार को अनेक पत्र लिखकर ऐसे बेबस जमाकर्ताओं की स्थिति से अवगत कराया था और जमा बीमा कवर एक लाख रूपये से बढ़ाकर पांच लाख रूपये करने का अनुरोध किया था। हालांकि उस समय की सरकार ने इसकी अनदेखी की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘तत्कालीन सरकार ने लोगों की नहीं सुनी इसलिए जनता ने सरकार ही बदल दी और मुझे प्रधानमंत्री बनाया। मैंने जनता के हित में जमा बीमा कवर को बढ़ा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना