लाइव न्यूज़ :

जलमार्गों के जरिये कोयला परिवहन बढ़ाये जाने की जरूरत: आईडब्ल्यूएआई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:56 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) जलमार्गों के जरिये कोयले का परिवहन बढ़ाना चाहता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह कहा।

आईडब्ल्यूएआई की चेयरपर्सन अमिता प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू-1) में कोयले के परिवहन के लिये काफी संभावना है लेकिन इसके बावजूद कोयले की ढुलाई इस मार्ग के जरिये अभी कम है।

उन्होंने इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स के ‘मल्टी मॉडल’ परिवहन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं कोयले की कुछ मात्रा जलमार्गों के जरिये परिवहन को लेकर आज (बुधवार) कोयला मंत्री के साथ बैठक करूंगी।’’

प्रसाद ने कहा कि निकट भविष्य में अतंर्देशीय जलमार्ग का कुल परिवहन में हिस्सा 5 प्रतिशत और 2030 तक 10 प्रतिशत होना चाहिए। फिलहाल यह 2.5 प्रतिशत है।

सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री वी के सिंह ने सरल नियम और कानून पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे चीजों क विश्लेषण सुगम होगा।

उन्होंने डिजिटल तौर-तरीकों पर जोर दिया और कहा कि सभी कुछ ‘ऑनलाइन’ होना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में हमें परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये संसाधन जुटाने को लेकर नये-नये उपायों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा