लाइव न्यूज़ :

देश के आर्थिक संकेतक उत्साहजनक, सरकार न्यूनतम हस्तक्षेप के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आर्थिक संकेतक भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के उत्साहजनक संकेत दे रहे हैं और वह सरकारी हस्तक्षेप को न्यूनतम रखने तथा निजी पूंजी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी के इस वक्त में सरकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने नागरिकों के जीवन को बचाने की थी और भारत ने जिस तरह ठोस प्रयासों के जरिए संकट को संभाला, उसने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले साल फरवरी में जब महामारी शुरू हुई थी, उसके मुकाबले दिसंबर में चीजें काफी बदल गई हैं और अब इससे निपटने की एक कार्ययोजना हमारे पास है।

मोदी ने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि आर्थिक संकेतक भी उत्साहजनक हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले छह वर्षों में वैश्विक निवेशकों के बीच भरोसे को बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने उद्योग संगठन फिक्की के वार्षिक अधिवेशन में कहा, ‘‘इसके चलते महामारी के दौरान भारत ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी।’’

उन्होंने कहा कि निर्णायक सरकार हमेशा दूसरों की बाधाओं को दूर करने की कोशिश करती है और हमेशा समाज तथा राष्ट्र के लिए योगदान करने की कोशिश करती है।

उस समय को याद करते हुए जब सरकार सभी क्षेत्रों में थी, उन्होंने कहा कि एक दूरदर्शी और निर्णायक सरकार सभी हितधारकों को उनकी क्षमता का एहसास करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

मोदी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में सरकार ने सभी क्षेत्रों में हितधारकों को प्रोत्साहित किया है और यह विनिर्माण से लेकर एमएसएमई तक, सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कराधान सुधार के चलते भारत में कॉरपोरेट कर की दर काफी कम हुई है और कर आतंकवाद तथा इंस्पेक्टर राज के निशान को पीछे छोड़ते हुए फेसलेस मूल्यांकन और फेसलेस अपील की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि विनिर्माण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल