लाइव न्यूज़ :

एनएमसीएमएसएसः आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई, जानें कैसे उठाएं फायदा, क्या है प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 18:57 IST

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, एनएमसीएमएसएस के तहत वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन करने की तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनौवीं कक्षा से प्रत्येक वर्ष चयनित छात्रों को एक लाख छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग के लिये प्रदान की जाती है।वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन करने की तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमसीएमएसएस) के तहत वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन करने की तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमसीएमएसएस) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों की आठवीं कक्षा के स्तर पर बीच में पढ़ाई छोड़ने (ड्राप आउट) के चलन को रोकना तथा ऐसे छात्रों का माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई जारी रखने के लिये प्रोत्साहित करना है।

इसमें कहा गया है कि नौवीं कक्षा से प्रत्येक वर्ष चयनित छात्रों को एक लाख छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग के लिये प्रदान की जाती है।

इसके तहत प्रतिवर्ष 12,000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। मंत्रालय के अनुसार, एनएमसीएमएसएस के तहत वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन करने की तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। यह छात्रवृत्ति चयनित छात्रों को सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है । यह शत-प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है। 

टॅग्स :Education DepartmentDharmendra Pradhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारतबिहार एनडीए सीटः चिराग पासवान 30 तो जीतन राम मांझी 15 सीट पर अड़े?, कैबिनेट मंत्री को मनाने की कवायद, महागठबंधन में भी उठापटक

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम