लाइव न्यूज़ :

मोदी की जीत से रुपया हुआ इतना मजबूत, निवेशकों की पूंजी 2.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: May 24, 2019 19:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ ही डालर के मुकाबले रुपये की विनियम दर भी 49 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.53 पर आ गयी।निवेशकों की पूंजी में 2.53 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ।

आम चुनाव में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की जीत के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ ही डालर के मुकाबले रुपये की विनियम दर भी 49 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.53 पर आ गयी। चुनाव नतीजे से देश में राजनीतिक स्थिरता की संभावना, बाजार में सतत निवेश, कच्चातेल की कीमतों में नरमी तथा एशियाई मुद्राओं में मजबूती जैसे घरेलू और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच साप्ताहिक आधार पर भारतीय रुपये में डालर के मुकाबले कुल मिलाकर 70 पैसे की तेजी आई है।

इस दौरान हालांकि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर चिंताओं से विदेशी विनिमय बाजार में रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई। अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 69.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 69.81 से 69.50 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद बाजार बंद होने के समय पिछले बंद की तुलना में 49 पैसे अथवा 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ प्रति डालर 69.53 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में 2,026.33 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 623.33 अंक अथवा 1.61 प्रतिशत की तेजी आई जो 39,434.72 अंक पर बंद हुआ।

भाजपा की शानदार जीत के बाद निवेशकों की पूंजी 2.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के बाद शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 623 अंक का जोरदार उछाल आया। इससे निवेशकों की पूंजी में 2.53 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों में तेजी के बीच बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2,53,830.19 करोड़ रुपये बढ़कर 1,52,71,407.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 लाभ में रही जबकि चार के शेयर नीचे आए। बीएसई में 1,833 शेयर लाभ में रहे जबकि 699 में गिरावट आई। 148 के शेयर मूल्य में बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक