लाइव न्यूज़ :

नई जीएसटी रिटर्न प्रणाली को लेकर लोगों की राय जानने के लिये की जाएगी पहल

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:10 IST

आधिकारिक बयान के तहत इसके तहत अनुपालन में हो रही आसानी के आकलन और इन नये रिटर्नों की अपलोडिंग पर जोर दिया जाएगा ताकि जब ये रिटर्न भरना अनिवार्य हो जाएं

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को नए जीएसटी रिटर्न के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी जीएसटी हितधारक प्रतिक्रया दिवस मनाएंगेनई प्रणाली एक अप्रैल 2020 से अमल में आएगी।

 केन्‍द्रीय जीएसटी और राज्‍य जीएसटी से जुड़े प्राधिकरण शनिवार को नए जीएसटी रिटर्न के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी जीएसटी हितधारक प्रतिक्रया दिवस मनाएंगे। इसका मकसद नए जीएसटी रिटर्न के बारे में मौके पर ही आवश्‍यक प्रतिक्रियाएं प्राप्त करना है।

नई प्रणाली एक अप्रैल 2020 से अमल में आएगी। आधिकारिक बयान के तहत इसके तहत अनुपालन में हो रही आसानी के आकलन और इन नये रिटर्नों की अपलोडिंग पर जोर दिया जाएगा ताकि जब ये रिटर्न भरना अनिवार्य हो जाएं, तो कारो‍बारियों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इस प्रतिक्रिया (फीडबैक) से जुड़े इन सत्रों में उद्योग मंडल, करदाताओं, कर विशेषज्ञ एवं अनुपालन प्रबंधकों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले अन्‍य संगठन भाग लेंगे। इस अवसर पर कर अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो करदाताओं का मार्गदर्शन करेंगे और इसके साथ ही नए रिटर्नों को उपयोग में लाने के लिए उनकी सहायता करेंगे। जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) को लागू करने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर करदाता परामर्श की व्‍यवस्‍था की गई है। 

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित