लाइव न्यूज़ :

एनएबीएफआईडी अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर्ज देना शुरू करेगा: कामत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय वित्तीय अवसंरचना एवं विकास बैंक (एनबीएफआईडी) के चेयरमैन के वी कामत ने शुक्रवार को कहा कि नवगठित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर्ज देने का काम शुरू कर देगा।

सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गज के वी कामत को अक्टूबर में डीएफआई का चेयरपर्सन नियुक्त किया था।

फिक्की के 94वें वार्षिक सम्मेलन में कामत ने कहा कि प्रौद्योगिकी मंच को आकार दिया जा रहा है और अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि पहली मंजूरी अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में संभवत: मिल सकती है।’’

कामत ने कहा कि अप्रैल तक इस संस्थान में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी।

डीएफआई की स्थापना बुनियादी ढांचा वित्तपोषण के लिए दीर्घावधि, निचले मार्जिन और जोखिम वाली प्रकृति की वजह से होने वाली विफलता से निपटने को की गई है।

यह राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 7,000 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं के वित्तपोषण में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार