लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड ने ओडिशा में 24 पुलों के निर्माण के लिए 303 करोड़ रुपये मंजूर किए

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह अक्टूबर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बुधवार को कहा कि उसने प्रदेश में 24 पुलों के निर्माण के लिए ओडिशा सरकार को 303 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की है।

इन ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से 13 जिलों के 823 गांवों में 24.13 लाख लोगों के लिए आवाजाही की स्थिति में सुधार होगा।

नाबार्ड ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं को ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत मंजूरी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि यह सहायता राज्य सरकार द्वारा पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और संपर्क सुविधा के मकसद से ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निर्धारित प्राथमिकता के आधार पर दी गई है।

पुल निर्माण परियोजनाएं लोगों की आजीविका में सुधार करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इसमें कहा गया है कि आरआईडीएफ 2021-22 के तहत संचयी मंजूरी अब तक 1,796 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट