लाइव न्यूज़ :

मायसन ने टाटा क्लीनटेक कैपिटल से 15 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई छत के सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी मायसन ने बुधवार को कहा कि उसने टाटा क्लीनटेक कैपिटल लिमिटेड (टीसीसीएल) से 15 करोड़ रुपये की ऋण पूंजी जुटाई है।

टीसीसीएल, टाटा कैपिटल लिमिटेड (टीसीएल) और इंटरनेशनल फाइनेंस कार्पोरेशन (आईएफसी) की संयुक्त उद्यम कंपनी है।

टीसीसीएल की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

मायसन ने हाल ही में अपनी सौर संपत्ति कारोबार इकाई मायसन-प्लस की शुरुआत की है। कंपनी ने पहले चरण में 600 करोड़ रुपये का निवेश करते हुये वितरित और खुली पहुंच रखने वाले नमूने के तहत सौर परियोजनाओं को विकसित करने के वास्ते इस इकाई की शुरुआत की।

कंपनी के वक्तव्य में कहा गया है कि इस सावधिक ऋण का इस्तेमाल मायसन-प्लस की मौजूदा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिये किया जायेगा वहीं रिण सुविधा का इस्तेमाल कंपनी की पाइपलाइन परियोजनाओं को विकसित करने के लिये किया जायेगा।

मायसन की उपस्थिति राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी सहित नौ राज्यों में है।

मायसन के संस्थापक और सीईओ गगन वेरमानी ने कहा, ‘‘हमारी नई शुरू की गई संपत्ति कारोबार इकाई मायसन-प्लस से हमें अच्छा प्रोत्साहन मिला है। टीसीसीएल से मिले इस वित्तपोषण से हमें अपनी इक्विटी पूंजी का लाभ उठाते हुये परियोजनाओं की बड़ी पाइपलाइन को विकसित करने में मदद मिलेगी। अगली कुछ तिमाहियों के दौरान हम 200 मेगावाट की परियोजनाओं को विकसित करने पर नजर रखे हुये हैं। ये परियोजनाओं विकास के विभिन्न स्तरों पर चल रही हैं।’’

वेरमानी ने इस बात को भी रेखांकित किया कि महामारी के बावजूद कंपनी को स्वच्छ और सस्ती सौर बिजली के लिये अच्छी मांग प्राप्त हो रही है।

हरित जलवायु कोष (जीसीएफ) के साथ भागीदारी करने वाली टीसीसीएल पहली निजी क्षेत्र की कंपनी है। इस भागीदारी के तहत टीसीसीएल 10 करोड़ डालर की ऋण सुविधा के तहत छतों पर सौर परियोजनाओं को विकसित करती है। मायसन द्वारा जुटाया गया यह सावधिक ऋण और ऋण सुविधा जीसीएफ सुविधा का ही हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव