लाइव न्यूज़ :

फिक्स्ड डिपाजिट वाली सिक्यूरिटियों से म्यूचुअल फंड ने मार्च में 1.95 लाख करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: April 13, 2020 19:11 IST

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार निश्चित आय वाली प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड ने फरवरी में लगभग 28,000 करोड़ रुपये की निकासी के मुकाबले मार्च में 1.95 लाख करोड़ रुपये इस तरह की प्रतिभूतियों से निकाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूचुअल फंड ने मार्च में प्रतिभूतियों से 1.95 लाख करोड़ रुपये की निकासी की हैपिछले महीने भी उन्होंने 28,000 रुपये निकाले थे।

नई दिल्ली: निश्चित आय वाली प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड ने मार्च में इस तरह की प्रतिभूतियों से 1.95 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है, जबकि इससे पिछले महीने भी उन्होंने 28,000 रुपये निकाले थे। निश्चित आय वाली प्रतिभूतियों और ऋण कोषों में निवेश करने वाली ज्यादातर श्रेणियों में निकासी देखने को मिली।

हालांकि, अल्पावधि श्रेणी की प्रतिभूतियां फिलहाल सकारात्मक प्रवाह बनाये रखने में कामयाब रहीं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार निश्चित आय वाली प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड ने फरवरी में लगभग 28,000 करोड़ रुपये की निकासी के मुकाबले मार्च में 1.95 लाख करोड़ रुपये इस तरह की प्रतिभूतियों से निकाले हैं।

हालांकि, इस खंड में जनवरी में 1.09 लाख करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। एम्फी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन एस वेंकटेश ने कहा कि तिमाही के अंत में गिरावट होती ही है क्योंकि बैंक पूंजीगत पर्याप्तता मानदंडों को पूरा करते हैं और कॉरपोरेट अग्रिम कर दायित्वों को पूरा करते हैं। समझा जाता है कि अप्रैल में यह धनराशि वापस आ जाएगी। 

टॅग्स :म्यूचुअल फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारम्यूचुअल फंड उद्योग 2025ः रिकॉर्ड 14 लाख करोड़ रुपये जोड़े, SIP में निवेश कर रहे युवा, नवंबर तक बढ़कर 81 लाख करोड़ रुपये एयूएम

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारMutual Fund: 1.67 करोड़ नए एसआईपी खाते, युवाओं का बढ़ रहा रुझान, फिक्स डिपॉजिट से  भाग रहे लोग!

कारोबारकम समय में इन्वेस्ट करके पाना चाहते हैं बेहतर रिटर्न, तो इन जगहों पर करें निवेश; जानें पूरी डिटेल

कारोबारइक्विटी म्यूचुअल फंडः 13 माह में सबसे कम, 22 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये, अप्रैल में 24269 करोड़ था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित