लाइव न्यूज़ :

मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 1,024 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि स्वर्ण ऋण के लिए मांग बढ़ने के कारण मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 22.5 प्रतिशत बढ़कर 1,023.76 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की इसी अवधि के दौरान 835.75 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

मुथूट फाइनेंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 3,118.97 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,633.58 करोड़ रुपये थी।

इसमें से ब्याज आय 3,029.82 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2,562.96 करोड़ रुपये थी।

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए, कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 20.5 प्रतिशत बढ़कर 3,818.88 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसका शुद्ध मुनाफा 3,168.68 करोड़ रुपये रहा था।

वित्तवर्ष 2019- 20 में कुल आय 9,683.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,566.41 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2020-21 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर (200 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक या एक से अधिक किश्तों में विमोचनीय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने जॉर्ज जैकब मुथूट को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव